Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये करोड़पति गेंदबाज चोट के चलते हुआ बाहर

IPL 2023 Kylie Jamieson

IPL 2023: दुनिया भर की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत में एक महीने का समय बचा है और सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी करना शुरू कर दी है। टीमों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इसे लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं और फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। लेकिन फिर भी कई प्लेयर ना चाहते हुए भी चोटिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज काइली जेमिसन चोट के चलते इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

इस वजह से बाहर हुए काइली जेमिसन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज काइली जेमिसन ने 2022 के आईपीएल में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। जेमिसन को चेन्नई ने एक करोड़ में खरीदा था। हालांकि चेन्नई इसस साल उनकी सेवाएं मिस करेंगी।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन इस सप्ताह पीठ की सर्जरी कराने के बाद कम से कम तीन से चार महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। जैमीसन को पिछले साल जून में पीठ में चोट लगी थी। वह इंग्‍लैंड के‍ खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच से मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन वार्मअप मुकाबले में उनकी चोट दोबारा उभर गई। ऐसे में जैमीसन पूरी सीरीज से बाहर हो गए. एमआरआई स्कैन और सर्जन की सलाह के बाद न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जैमीसन की सर्जरी कराने का फैसला किया है ऐसे में उनका आईपीएल में खेलना मुश्किल है।

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now