Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul की उपकप्तानी से छुट्टी, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जिम्मेदारी

Kl Rahul Removed As Vice Captain

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच भी तीन दिन में जीत लिया। लेकिन भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल अपने खराब फॉर्म से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं। खराब फॉर्म के चलते राहुल को टेस्ट टीम की उप कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा है, ऐसे में अब टीम इंडिया का नया कप्तान कौन होगा इसका फैसला रोहित शर्मा को करना है।

कौन होगा उप कप्तान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, केएल राहुल दोनों टेस्ट की तीनों पारियों में बुरी तरह से नाकाम रहे। ऐसे में उन्हें तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए उप कप्तान के पद से हटा दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि टीम इंडिया का टेस्ट में नया उपकप्तान कौन होगा। क्योंकि अगर रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट के दौरान मैदान से बाहर जाते हैं तो वह अपनी जिम्मेदारी किसे देकर जाएंगे। इसके लिए तीन खिलाड़ियों के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं।

इन तीन खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर

  • आर अश्विन
  • रविंद्र जडेजा
  • चेतेश्वर पुजारा

अगर हालिया प्रदर्शन को देखा जाए तो रोहित शर्मा के पास उप कप्तान के तौर पर तीन खिलाड़ियों के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। जिसमें रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा शामिल है। क्योंकि यह तीनों खिलाड़ी सीनियर भी है। साथ ही इनके पास अनुभव भी है। ऐसे में इन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

रोहित को तय करना है उप कप्तान

खास बात यह है कि टीम इंडिया का उप कप्तान कौन बनेगा, इसका फैसला करने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा को दी गई है। बता दें कि केएल राहुल के बाद जडेजा-अश्विन और पुजारा ही सबसे अनुभवी है। इनमें जडेजा और अश्विन के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव भी है।

केएल राहुल का हालिया फॉर्म बहुत खराब चल रहा है। वह अपनी पिछली 8 पारियों में एक अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उप कप्तानी जाने के बाद यह भी माना जा रहा है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में मौका मिलना भी मुश्किल है। हालांकि राहुल को टीम में बरकरार रखा गया है। लेकिन उनसे उपकप्तानी ले ली गई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now