Prajasatta Side Scroll Menu

MPGCL Recruitment 2023 बिजली विभाग में निकली बंपर भर्तियां

MPGCL Recruitment 2023

MPGCL Recruitment 2023: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, (MPGCL) ने एई, जेई और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। यह भर्ती अभियान 453 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 444 नियमित पद हैं और 9 संविदा पद हैं।

पदों का विवरण

  • जूनियर इंजीनियर, एकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, एचआर मैनेजर, आदि समेत कई अन्य के कुल 444 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती ।
  • मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव, लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव और मैनेजर (एचआर) के कुल 9 पदों संविदा के आधार पर भर्ती
  • असिस्टेंट इंजीनियर: 19 पद
  • एकाउंट्स ऑफिसर: 46 पद
  • फायर ऑफिसर: 2 पद
  • लॉ ऑफिसर: 2 पद
  • शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
  • मैनेजर: 10 पद
  • जूनियर इंजीनियर: 70 पद
  • जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
  • मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 4 पद
  • लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 4 पद
  • मैनेजर: 1 पद
इसे भी पढ़ें:  UGC NET Exam 2023: यूजीसी नेट एग्जाम की लास्ट डेट नजदीक, तुरंत करें अप्लाई

उम्र सीमा

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का निर्धारण अलग-अलग किया गया है. वहीं अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।

योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल में बीटेक या बीई की डिग्री , फायर ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास फायर इंजीनियरिंग की डिग्री,विधि अधिकारी पद के लिए एलएलबी की डिग्री और जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिएय़ अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  UKPSC Admit Card 2023: यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक पर करें डाउनलोड

आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये ही है।

चयन प्रक्रिया

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम और उसके बाद डीवी राउंड के माध्यम से होगा। जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन एग्जाम में सफल हो जाएंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

MPGCL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इसे भी पढ़ें:  अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च करे आवेदन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now