Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरमनप्रीत कौर की टीम ने रचा इतिहास, IPL में भी नहीं हुआ ऐसा

Published on: 5 March 2023
WPL 2023 Harmanpreet Kaur MI Vs GG IPL

WPL 2023: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 143 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़ी जीत की रिकॉर्ड

वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा करते हिए गुजरात की टीम 64 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते हरमनप्रीत कौर की टीम ने 143 रनों से ये मैच जीत लिया। ये महिला टी20 लीग में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वेलिंगटन की टीम के पास था। जिसने ओटागो को 122 रनों से हराया था।

आईपीएल को छोड़ा पीछे

वुमेंस प्रीमियर लीग ने पहले मैच में जीत के अंतर के हिसाब से आईपीएल को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल का पहला मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया था जिसमें बेंगलुरू ने 140 रनों से कोलकाता को मात दी थी। वहीं हरमनप्रीत की टीम ने 143 रनों से मैच जीता है। ऐसे में वह जीत के अंतर में आगे हैं।

आईपीएल में 140 से भी ज्यादा रनों के अंतर से सिर्फ दो बार टीमें जीती हैं। जिसमें से पहले जीत इसके 9वें सीजन में आई थी। जब आरसीबी ने गुजरात को 144 रनों से हराया था। वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग में ये कारनामा पहले सीजन में ही हो गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now