Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

84 रन ठोक ऐसे आउट हो गईं Shafali Verma, Knight ने किया शिकार, देखें

New Project267

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस हारकर पहले दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर कुटाई और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना दिए हैं। सलामी बल्लेबाज मैग लैनिंग और शैफाली वर्मा ने 162 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शैफाली वर्मा ने 84 रन बनाए, जबकि मैग लैनिंग 72 रन बनाकर आउट हो गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को स्पिनर Heather Knight ने आउट किया। इन दोनों की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर दिल्ली ने 200 रन प्लस तक पहुंच पाई है।

ऐसे आउट हुईं शैफाली वर्मा

RCB के लिए Heather Knight ने अपनी टीम बैंगलोर की तरफ से पारी का 15वां ओवर लेकर आई थीं। उन्होंने इस ओवर की 5वीं गेंद पर शैफाली वर्मा का शिकार किया। इस बॉल पर वर्मा ने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम हुईं और बल्ले से ऐज लेकर गेंद सीधा विकेट कीपर के हाथों में चली गई।

बैंगलोर को जीत के लिए चाहिए 224 रन

दिल्ली के लिए शैफाली वर्मा ने 45 गेंद में 84 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं उनका विकेट लेने वाली Heather Knight ने 3 ओवर में 40 रन देकर 2 बड़े विकेट निकाले। अब बैंगलोर की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 224 रन बनानें होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (wk), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजान कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now