Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023 से पहले प्रोमो फुटेज लीक….कातिल वॉक करते दिखे Pandya

New Project271

IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल का आगाज हो रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने हाल में शेड्यूल जाकी किया था, जिसके तहत पहला मैच हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइन्स और चेन्नई सपर किंग्स्स के बीच खेला जाना है। इससे पहले आईपीएल 2023 के प्रोमो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हार्दिक पांड्या दिखे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रोमो के फुटेज में हार्दिक पांड्या शूट करते दिख रहे हैं। वह कैमरे के पास नजर आए। फिर उन्होंने शानदार वॉक की। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी दिख रही थी। उन्होंने एक छोटे बालों वाला हेयर कट रखा हुआ है। साथ ही अपनी टीम की जर्सी पहन रखी थी। यह प्रोमो इसी साल फरवरी में शूट हुआ था। फुटेज 28 सेकंड का है।

31 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2023

31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाना है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच होंगे। 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले होना है। कुल 52 दिन तक चलने वाले इस लीग का खिताबी यानी फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आईपीएल 2023 के पहले पांच मैच, लिस्ट देखिए

31 मार्च- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स,
1 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
1 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
2 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
2 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now