Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘बाप रे, ये है अद्भुत कैच’,हवा में उड़कर फील्डर ने लपक ली बॉल

New Project273

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के 21वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के 20 साल के Mubasir Khan ने कमाल कर दिया है। उन्होंने डीप मिड विकेट एरिया में एक अद्भुत कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया। इस कैच पर आउट होने वाले सरफराज खान भी हैरान रह गए। Mubasir Khan ने हवा में उड़कर हुए ये कैच लपका और बाउंड्री के पास संतुलन बनाकर सभी को हैरान कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, रविवार शाम इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इस्लामाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, बल्लेबाजी करने आई क्वेटा ग्लैडिएटर्स को पावर प्ले यानी 6 ओवर से पहले ही 4 बड़े झटके लग गए हैं। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान सरफराज अहमद को Faheem Ashraf ने Mubasir Khan के हाथों कैच आउट कराया।

Mubasir Khan ने पकड़ा अद्भुत कैच

दरअसल, अपनी टीम के लिए फहीम अशरफ पारी का 6छठवां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सरफराज अहमद को फंसा लिया। गुड लेंथ बॉल को बल्लेबाज ने डीव मिड विकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेजने का प्रयास किया था, लेकिन बीच में Mubasir Khan आ गए और असंभव कैच पकड़र सोशल मीडिया पर छा गए। सरफराज 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान सुपर लीग लाइव मैच अपडेट

अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 9 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद नवाज 25 जबकि नजिबुल्लाह जादरान 10 रन बनाकर टिके हुए हैं। इस्लामाबाद के लिए दो विकेट फजहल फारूखी जबकि 2 विकेट फहीम अशरफ ने चटकाए हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की प्लेइँग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान (कप्तान), फहीम अशरफ, मुबासिर खान, हसन अली, रुम्मन रईस, फजलहक फारूकी

क्रेटा ग्लेडियर्स प्लेइंग 11

यासिर खान, विल स्मीड, इफ्तिखार अहमद, नजीबुल्लाह जादरान, सरफराज अहमद (c & wk), उमर अकमल, मोहम्मद नवाज़, ओडियन स्मिथ, उम्मेद आसिफ, नसीम शाह, नवीन-उल-हक

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now