Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

खतरनाक गेंद नहीं झेल पाए Najibullah Zadran., रईस ने उखाड़ फेंका स्टंप

New Project275

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के 21वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के तेज गेंदबाज रुम्मन रईस ने एक खतरनाक यॉर्कर बॉल फेंकी, जिस पर Najibullah Zadran क्लीन बोल्ड हो गए। जब तक बल्लेबाज का बल्ला आता, गेंद अपना काम कर चुकी थी। इस खतरनाक गेंद को बैटर नजीबुल्लाह जादरान झेल नहीं पाए और चारों खाने चित हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, रविवार को इस लीग के दूसरे मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीमें आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। अंत में उमर अकमल ने 14 गेंद पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 2 तूफानी चौके भी लगाए। अब इस्लामाबाद यूनाइटेड को जीत के लिए 20 ओवर मे्ं 180 रन बनाने होंगे।

इस तरह आउट हुए नजीबुल्लाह जादरान

इस मुकाबले में नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उन्होंने रुम्मन रईस ने आउट किया। रईस अपनी टीम के लिए 19वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सटीक यॉर्कर बॉल डाली और बल्लेबाज का खेल कर दिया। उन्होंने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट भी निकाला है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान (कप्तान), फहीम अशरफ, मुबासिर खान, हसन अली, रुम्मन रईस, फजलहक फारूकी

क्रेटा ग्लेडियर्स प्लेइंग 11

यासिर खान, विल स्मीड, इफ्तिखार अहमद, नजीबुल्लाह जादरान, सरफराज अहमद (c & wk), उमर अकमल, मोहम्मद नवाज़, ओडियन स्मिथ, उम्मेद आसिफ, नसीम शाह, नवीन-उल-हक

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now