Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डिएंड्रा डॉटिन पर बढ़ा विवाद, गुजरात जायंट्स ने जारी किया ये बयान

WPL 2023 Gujarat Giants Deandra Dottin Controversy

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत के बाद से ही एक खिलाड़ी सुर्खियों में है। गुजरात जायंट्स ने वेस्ट इंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन को बीमारी के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। हालांकि डॉटिन ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह किसी भी बीमारी से रिकवर नहीं कर रही हैं। इसके बाद बवाल हुआ तो गुजरात जायंट्स को बयान जारी करना पड़ा। जायंट्स ने कहा है कि वे अपनी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन के लिए समय पर मेडिकल क्लीयरेंस प्राप्त नहीं कर सके। जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया गया। सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर किम गर्थ ने उनकी जगह ली है।

मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिल सकी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फ्रेंचाइजी ने पहले कहा था कि डॉटिन ‘मेडिकल स्थिति से उबर रही हैं’। इसके जवाब में डॉटिन ने ट्वीट किया था कि मैं वास्तव में सभी संदेशों की सराहना करती हूं, लेकिन सच कहूं तो मैं ठीक हूं। जायंट्स ने अपने बयान में कहा- “डिएंड्रा एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और फ्रेंचाइजी के लिए एक शानदार हैं। दुर्भाग्य से हम इस सीजन के लिए निर्धारित समय सीमा से पहले मेडिकल क्लीयरेंस प्राप्त करने में असमर्थ थे। इस तरह की क्लीयरेंस डब्ल्यूपीएल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवश्यक है।” “हम जल्द ही उन्हें मैदान पर उसकी वापसी देखने के लिए उत्सुक हैं। वह अपनी फिटनेस के साथ आगामी सीजन में गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा होगी।”

60 लाख रुपये में खरीदा

जायंट्स ने नीलामी में डॉटिन को 50 लाख के बेस प्राइस पर बोली लगाने के बाद 60 लाख रुपये में खरीदा था। दूसरी ओर गर्थ पिछले महीने नीलामी में बिना बिके रह गई थीं। गर्थ ने डब्ल्यूबीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के साथ तीन साल का करार भी किया है। वह दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थीं, हालांकि वह मैच नहीं खेल सकीं। गर्थ शुक्रवार को जायंट्स टीम में शामिल हो गईं, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now