Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

AR Rahman Son Accident: शूटिंग के दौरान एआर रहमान के बेटे के साथ सेट पर हादसा, बाल-बाल बची जान

Ar Rhmaan Son Ar Ameen

AR Rahman Son Accident: हाल ही में एक गाने की शूटिंग के दौरान सिंगर एआर रहमान के बेटे एआर अमीन के साथ शूटिंग के सेट पर एक हादसा हुआ, जिसमें वो बाल-बाल बचे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह हादसा तब हुआ जब वो स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और अचानक से झूमर गिर गया। हालांकि, अच्छी बात है कि अमीन और उनकी टीम पूरी तरह से सही-सलामत हैं। इस हादसे में ए आर अमीन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।

बाल-बाल बचें अमीन

बता दें कि एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सेट के दो फोटो हैं। पहले फोटो में देखा जा सकता है कि सेट सही सलामत है, तो वहीं दूसरी फोटो में मंच पर झूमर गिरा हुआ नजर आ रहा है।

इसके साथ ही इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने इश हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने जान बचाने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा भी किया है।

अमीन ने पोस्ट शेयर कर लिखा कैप्शन

बता दें कि ‘इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अमीन ने लिखा है कि- मैं ऊपर वाले, अपने माता-पिता, परिवार, शुभचिंतकों और अपने आध्यात्मिक गुरुओं का शुक्रगुजार हूं कि मैं आज जिंदा और सुरक्षित हूं।’

इसके साथ ही हादसे का जिक्र करते हुए अमीन ने कहा कि ‘अभी तीन रात पहले, मैं एक गाने की शूटिंग कर रहा था और मुझे भरोसा था कि टीम ने तकनीक और सुरक्षा का ध्यान रखा है। जब मैं कैमरे के सामने परफॉर्म करने में बिजी था, तो अचानक क्रेन से लटके हुए पूरे ट्रस और झूमर गिर गए।

अगर कुछ इंच भी इधर-उधर होता तो पूरा रिग हमारे सिर पर गिर जाता। मैं और मेरी टीम इस हादसे से बहुत डर गई है, हम अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।

फैंस को हुई अमीन की चिंता

एआर अमीन के इस पोस्ट को देखकर फैंस को उनकी चिंता हो रही हैं और सभी कमेंट करके उनका हाल ले रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now