Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आईपीएल में लागू होगा नया नियम, पल भर में बदलेगा मैच का रुख

IPL 2023 NO Ball Wide DRS Rule

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन को शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ये लीग हमेशा फैंस और क्रिकेटर्स के लिए कुछ खास और नया लेकर आती है जिससे लोगों को मैच में और भी ज्यादा मजा आता है। इसी कड़ी में आईपीएल के नए सीजन में रिव्यू लेने का सिस्टम ही बदलने वाला है और इसमें अब टीमें वाइड या फिर नो बॉल के लिए भी रिव्यू ले सकेंगे।

क्या है नया नियम और खिलाड़ियों को कैसे होगा फायदा ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल क्रिकेट बेहद मजेदार खेल है और इसमें एक रन का भी बेहद ही ज्यादा महत्व है। कई बार टीमें सिर्फ एक गलत वाइड या फिर अंपायर द्वारा दिए गए गलत नो बॉल के चलते मैच हार जाती हैं। ऐसे में इसी को देखते हुए आईपीएल में एक नया नियम लागू होने वाला है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक प्लेयर अब नो बॉल या वाइड बॉल पर भी डीआरएस ले सकेंगे।जैसे किसी बल्लेबाज के पीछे से गेंद निकली, अंपायर को लगा कि गेंद किसी हिस्से को छूकर पीछे गई और उसने वाइड नहीं दी तो बल्लेबाज इस पर रिव्यु ले सकेंगे। अगर रिव्यु सही हुआ तो रिव्यु बचा रहेगा नहीं तो ये बेकार हो जाएगा।

वहीं इस नियम के तहत सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं गेंदबाज को भी फायदा होगा। मैच के दौरान अगर अंपायर किसी बॉल को वाइड करार देता है और गेंदबाज को लगता है कि वो बॉल सीमा रेखा के अंदर थी तो वह रिव्यू ले सकता है ऐसे में अगर वह सही साबित होता है तो गेंद डॉट हो जाएगी और विपक्षी टीम का एक रन भी कम हो जाएगा।

WPL में हरमनप्रीत कौर ने किया था उपयोग

बता दें कि नो बॉल वाइड के लिए डीआरएस लेने का नियम पहले ही वुमेंस आईपीएल में लागू हो चुका है। इसका पहली बार उपयोग भी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कर लिया है, जिन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में अंपायर द्वारा वाइड देने के निर्णय को चेलैंज किया और बाद में अंपायर को अपना निर्णय बदलना पड़ा।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now