Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli के बल्ले से क्यों नहीं आ रहा शतक? Ricky Ponting ने बताई वजह

IND Vs AUS Virat Kohli Ricky Ponting

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज में एक तरफ जहां टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह 2-1 से आगे हैं। वहीं दूसरी ओर टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के बल्ले से कुछ खास रन नहीं आए हैं जो कि एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। कोहली पिछली 15 पारियों में शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं जड़ पाएं हैं। इसे लेकर अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है।

खराब फॉर्म नहीं ये है कोहली के शतक ना लगा पाने की वजह

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरू होने से पहले कई एक्सपर्ट्स द्वारा ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीरीज में विराट कोहली अपने शतकों का सूखा खत्म कर देंगे। लेकिन उनके अब तक के प्रदर्शन ने सभी को गलत साबित कर दिया है। इसे लेकर जहां हर कोई कोहली के शॉट सिलेक्शन को कोस रहा हैं वहीं दूसरी ओर चैंपियन खिलाड़ी रिकी पोंटिंग की कुछ और ही राय है।

रिकी पोंटिंग के मुताबिक पहले तीनों मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद खराब रही है और इसी के चलते ऐसा हो रहा है। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि ‘मैं इस सीरीज में किसी की फॉर्म के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि बल्लेबाज के तौर पर यह सीरीज नाइटमेयर रही है। पहले दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर बढ़िया वापसी की।’

कोहली चैंपियन खिलाड़ी, जल्द करेंगे वापसी- पोंटिंग

पोंटिंग ने आगे कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि इस सीरीज में बैटिंग करना कितना मुश्किल रहा है। यह सिर्फ टर्निंग विकेट की वजह से नहीं बल्कि असमान उछाल की वजह से हुआ है। जहां तक कोहली की बात है, वह चैंपियन खिलाड़ी है और ऐसे खिलाड़ी अपना रास्ता खुद बना ही लेते हैं। वह शायद अभी रन नहीं बना पा रहा है, लेकिन उसको यह बात खुद भी पता है। क्योंकि एक बल्लेबाज के तौर पर आपको पता होता है कि आप क्या रह रहे हैं। मैं उसको लेकर चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि वह वापसी करेगा।’

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now