Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा का बड़ा प्लान, चौथे टेस्ट में इस धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती हैं एंट्री!

Rohit Sharma Shardul Thakur May Included In Team India

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच होने वाले चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा टीम इंडिया में कुछ बदलाव कर सकते हैं। क्योंकि यह मैच भारत के लिए जीतना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में रोहित शर्मा टीम में एक धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री करा सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर की हो सकती है एंट्री

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border–Gavaskar Trophy) का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना जरूरी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके तहत वह टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी एंट्री करा सकते हैं।

रोहित ने दिए संकेत

शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी को लेकर रोहित शर्मा भी संकेत दे चुके हैं। मीडिया बातचीत में रोहित ने कहा था कि आखिरी टेस्ट में शार्दुल ठाकुर की एंट्री हो सकती है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में होगा, जहां की कंडीशन में शार्दुल ठाकुर एक अच्छे प्लेयर साबित हो सकते हैं। बता दें कि शार्दुल ठाकुर को बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी शामिल किया गया था। लेकिन शार्दुल को सीरीज में मौका नहीं मिला था।

शार्दुल शानदार प्लेयर

दरअसल, शार्दुल के पास बॉलिंग के अलावा बल्लेबाजी करने का भी शानदार अनुभव हैं। ऐसे में टेस्ट में वह उपयोगी खिलाड़ी साबित होते हैं। शार्दुल ठाकुर ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें में उन्होंने 27 विकेट निकाले हैं, जिसमें 1 बार पांच विकेट भी शामिल हैं। इस दौरान शार्दुल ठाकुर का औसत 24.44 का रहा है। शार्दुल ठाकुर का बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस 61 रन देकर 7 विकेट रहा है, खास बात यह है कि उन्होंने तीन अर्धशतक भी बनाए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now