Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

2-3 दिन में क्यों खत्म हो रहे टेस्ट मैच? आरपी सिंह ने बताया…

New Project282

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के लास्ट 3 मैच 2-3 दिनों के भीतर खत्म हो रहे हैं। 5 दिनों के मुकाबले महज 3 दिन के अंदर खत्म होने के चलते पिच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) ने इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बताया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरपी सिंह के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पिछले 3 मुकाबलों के जल्दी खत्म होने में पिच की कोई गलती नहीं थी, बल्कि बल्लेबाजों की गलती थी। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज उस हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जिस तरह की जरूरत टेस्ट क्रिकेट में होती है।’

पिच से स्पिनर्स को मिली मदद

आपको बता दें कि चाहे नागपुर टेस्ट हो, दिल्ली टेस्ट हो या फिर इंदौर टेस्ट, इन तीनों मुकाबलों में पिच से स्पिनर्स को काफी टर्न मिला। जिससे बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद हाल में आईसीसी द्वारा इंदौर की पिच को तीन डी-मेरिट प्वॉइंट भी दे दिए गए थे।

हमें अच्छा खेलना चाहिए- आरपी सिंह

एक इवेंट के दौरान आरपी सिंह ने कहा कि ‘हमें पिच को दोष देने की बजाय खुद अच्छा खेलना चाहिए और अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाना चाहिए। दोनों ही टीमें एक ही पिच पर खेल रही थीं और जिस टीम ने ज्यादा अच्छा खेला उसने जीत हासिल की।’

रोहित शर्मा भी पिच को लेकर कह चुके हैं ये बात

तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी पिच को लेकर अपनी राय दी थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था ‘पिच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। जब भी हम भारत में खेलते हैं तो सारा फोकस केवल पिच पर ही होता है। लोग नाथन लियोन के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछ रहे हैं। उन्होंने कितनी जबरदस्त गेंदबाजी की ? पुजारा ने कितनी बेहतरीन पारी खेली, जबकि उस्मान ख्वाजा ने भी बढ़िया तरीके से खेला?

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now