Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राधा यादव ने दिखाई चीते सी फुर्ती, डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video

Radha Yadav Caught A Tremendous Catch

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ लीग में अपनी दूसरी जीत हासिल की। दिल्ली ने टीम ने यूपी को 42 रनों से हराया। दिल्ली की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

राधा यादव ने पकड़ा शानदार कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरी पारी में यूपी की टीम लक्ष्य तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही थी, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि गेंदबाजों का फील्डरों ने पूरा साथ दिया।

राधा यादव ने दीप्ती शर्मा का शानदार कैच पकड़ा। दीप्ति शर्मा ताहलिया मैक्ग्रा के साथ मिलकर टीम की पारी आगे बढ़ा रही थी। लेकिन 12 रनों के स्कोर पर बाउंड्री पर राधा ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से कप्तान Meg Lanning ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। जवाब यूपी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन ही बना पाई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now