Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: नशे में धुत युवकों की गाड़ी ने मारी उपायुक्त चंबा की गाड़ी को टक्कर

चंबा: नशे में धुत युवकों की गाड़ी ने मारी उपायुक्त चंबा की गाड़ी को टक्कर

चंबा|
चंबा जिले के उपायुक्त दुनीचंद की गाड़ी को ऑल्टो कार में सवार नशे में धुत युवकों ने टक्कर मार दी। घटना सोमवार शाम की है। हादसे में हालांकि जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्कॉर्पियो को काफी नुकसान पहुंचा है।

मिली जानकारी के अनुसार,उपायुक्त चंबा किसी काम को निपटाकर होली से वापस चंबा आ रहे थे। गरोला के पिल्ली से नशे में धुत युवक ऑल्टो कार में एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। ड्राइवर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन उपायुक्त ने उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया। उपायुक्त ने स्कॉर्पियो की मरम्मत कराने की शर्त पर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने गाड़ी सवार युवकों का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटा गया।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now