Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तमिल संगीतकार और अभिनेता Vijay Antony की बड़ी बेटी मीरा ने की आत्महत्या

Published on: 20 September 2023
तमिल संगीतकार और अभिनेता Vijay Antony की बड़ी बेटी मीरा ने की आत्महत्या

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | 20 सितम्बर
तमिल संगीतकार और अभिनेता विजय एंटनी (Vijay Antony) की बेटी मीरा ने 19 सितंबर को आत्महत्या कर ली। वह 16 साल की थीं और 12 क्लास की छात्रा थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Vijay Antony और उनकी पत्नी फातिमा ने मंगलवार तड़के 3 बजे चेन्नई वाले घर में बेटी को फंदे पर लटका पाया है। आनन-फानन में मीरा को अस्तपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विजय एंटनी और उनकी पत्नी फातिमा दो लड़कियों के माता-पिता हैं। मीरा उनकी बड़ी बेटी हैं तो वहीं लारा उनकी छोटी बेटी हैं। मीरा 16 साल की थीं जब उन्होंने यह कदम उठाया। वह सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। वह एक शीर्ष कलाकार थीं और अपने स्कूल की सांस्कृतिक सचिव प्रमुख थीं।

चेन्नई के संगीतकार युवान शंकर राजा ने मीरा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पत्र साझा किया, जिसमें Vijay Antony के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

तमिल संगीतकार और अभिनेता Vijay Antony की बड़ी बेटी मीरा ने की आत्महत्या
तमिल संगीतकार और अभिनेता Vijay Antony की बड़ी बेटी मीरा ने की आत्महत्या पर चेन्नई के संगीतकार युवान शंकर राजा ने लिखा भावनातमक संदेश

युवान शंकर राजा ने मीरा के निधन के बाद एक भावनात्मक संदेश साझा करने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “एक पिता होने के नाते मैं प्रिय विजय एंटनी की बेटी मीरा के निधन से बहुत परेशान और दुखी हूं। मैं सोच भी नहीं सकता कि विजय एंटनी अब किस दर्द से गुजर रहे होंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे।”

Women Reservation Bill: नई संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, जानिए क्या है इसमें खास

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- आपदा से निपटने के लिए विधायक निधि में की जाएगी कटौती

ICC Cricket World Cup: India vs New Zealand मैच के टिकटें नहीं मिलने से क्रिकेट प्रेमी में मायूसी

जानिए कौन हैं Vijay Antony?
Vijay Antony तमिल सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वे फेमस कंपोजर हैं. सालों तक उन्होंने म्यूजिक कंपोज करने का काम किया। इसके बाद वो प्रोड्यूसर,एक्टर, सिंगर, लिरिसिस्ट, एडिटर, ऑडियो इंजीनियर और डायरेक्टर बने। 2005 में विजय ने बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू किया था। वो इंडिया के पहले म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्होंने 2009 में बेस्ट म्यूजिक कैटिगरी में सॉन्ग Naaka Mukka के लिए कान्स गोल्डन लॉयन अवॉर्ड जीता। उनका ये गाना 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में प्ले हुआ था।

उन्होंने 2012 में मूवी नान से एक्टिंग डेब्यू किया। विजय को उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म सलीम और Pichaikkaran के लिए जाना जाता है। एक्टर की शादी फातिमा से हुई है। वो एक्टर के प्रोडक्शन हाउस का ख्याल भी रखती हैं। Vijay Antony और फातिमा की दो बेटियां हैं। मीरा और लारा। दु:खद है मीरा अब इस इस दुनिया में नहीं रही।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now