Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- आपदा से निपटने के लिए विधायक निधि में की जाएगी कटौती

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- आपदा से निपटने के लिए विधायक निधि में की जाएगी कटौती

शिमला ब्यूरो | 19 सितम्बर
Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को राहत पैकेज (Relief Package) देने की घोषणा की है। वहीँ केंद्र से आर्थिक मदद न मिलने से आपदा से जूझ रहे हिमाचल को उभारने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए हर तरह की कटौती की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में कहा कि सरकार के पास सीमित बजट है, ऋण भी एक सीमा तक ही ले सकते हैं। सरकार विधायक निधि में कटौती करेगी, तभी आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय आपदा शब्द ही नहीं निकाल रहा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: सरकार की नाकामियों के जश्न से प्रियंका गांधी ने बनाई दूरी :- जयराम ठाकुर

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बाकायदा अध्ययन किया जा रहा है। सीएम ने विपक्ष से पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित (National Calamity)कर पीड़ितों के लिए उदार मदद देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी चुटकी ली कि मदद लेने के लिए विपक्ष की नीयत भी तो साफ होनी चाहिए।

सरकार बनने के बाद रोका था बजट
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार बनने के बाद भी विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना का पैसा रोक दिया गया था। जिससे प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़ गए थे। जनता विधायकों से बजट मांग रही है लेकिन वे जवाब नहीं दे पा रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का पैसा रोक दिया गया है। इसे साल के हर तिमाही के शुरू में ही जारी कर दिया जाता था।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में 914 वैंटीलेटरों में से 498 फांक रहे धूल!, 126 खराब

बद्दी: ICICI Bank का एटीएम तोड़कर लाखों की लूटHimachal News: भाजपा

विधायकों ने सीएम सुक्खू को सौंपा 13.80 लाख का चैक

Himachal Weather: हिमाचल के ऊना में भारी बरसात का रौद्र रूप, अंब-गगरेट क्षेत्र बारिश से तबाही

Himachal News: पूर्व जयराम सरकार के वितीय कुप्रबंधन के खिलाफ डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री को सौंपा श्वेत पत्र

Aaj Ki KhabrenChief Minister Sukhwinder Singh SukhuDisaster ReliefHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now