Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mission 2024: अब ‘भारत न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे राहुल गांधी, तय होगी 6,200 KM की दूरी

Published on: 27 December 2023
Mission 2024! Rahul Gandhi 'Bharat Nyay Yatra:

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Mission 2024! Rahul Gandhi ‘Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब एक नई यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। ये यात्रा मणिपुर से मुम्बई तक निकलेगी। भारत न्‍याय यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी। ये यात्रा 20 मार्च को मुम्बई में पूरी होगी कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा, 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस कल है और रैली का शंखनाद होगा। सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। वेणुगोपाल के अनुसार, यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

Mission 2024! Rahul Gandhi ‘ भारत न्याय यात्रा


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से पूछा गया कि इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा क्यों रखा गया, तो उन्होंने कहा कि हम जनता को आश्वासन को दिलाना चाहते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक न्याय उपलब्ध कराएंगे। कांग्रेस का लक्ष्य इस यात्रा के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है, इसीलिए पार्टी ने इतनी लंबी यात्रा का रूट चुना है।

बता दें कि राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी, जिसका समापन इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में हुआ था। इसके बाद से दूसरे चरण की यात्रा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। जिसको लेकर अब सबके सामने जल्द ही शंखनाद होगा। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘घृणा, भय और कट्टरता’ की राजनीति से लड़ना था।

HP TET CET DELED Exam Schedule 2024: हिमाचल प्रदेश टीईटी, सीईटी व डीएलएड परीक्षा का शेड्यूल जारी हुआ

Indian Army Launch Offensive Against Terrorist in JK: राजौरी-पुंछ में दहशतगर्दों की तलाश में सेना ने बनाया नया प्लान

Himachal News: सीएम सुक्खू ने शराबी पर्यटकों की कर दी मौज! कहा-नशे में धुत पर्यटकों को जेल नहीं होटल पहुंचाएगी पुलिस

HP TET CET DELED Exam Schedule 2024: हिमाचल प्रदेश टीईटी, सीईटी व डीएलएड परीक्षा का शेड्यूल जारी हुआ

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhiRahul Gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now