Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ram Murti In Shimla: राजधानी शिमला के जाखू में जल्द लगेगी भगवान श्री राम की 111 फीट ऊंची मूर्ति

Ram Murti In Shimla

शिमला |
Ram Murti In Shimla:अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते पूरा देश इन दिनों राम नाम की धुन में डूबा हुआ है। इसी बीच राजधानी शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के साथ भगवान श्रीरामजी (Ram Murti In Shimla) की दिव्य और भव्य प्रतिमा को स्थापित करने की भी तैयारी शुरू हो रही है। मूर्ति बनाने का काम सरकार व जाखू मंदिर कमेटी से मिलने के बाद ही संभव होगा।

भगवान श्री राम की 111 फीट ऊंची यह मूर्ति जाखू मंदिर में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति के साथ लगाई जानी है। इस संदर्भ में सूद सभा शिमला की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात भी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवान राम की मूर्ति (Ram Murti In Shimla) लगाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़ें:  HP TET-2021: प्रदेश में अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 44334 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा,शिक्षा बोर्ड ने बनाए 392 केंद्र

बता दें कि राजधानी शिमला के जाखू में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा पहले ही स्थापित की जा चुकी है,तब से यहां धार्मिक पर्यटन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह मूर्ति देश विदेश से यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। अगर भविष्य में यहां भगवान राम की मूर्ति स्थापित होती है तो यह न केवल राम भक्तों के आस्था की दृष्टि से यह अहम होगा बल्कि इससे पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिमला में भगवान श्रीरामजी की दिव्य और भव्य प्रतिमा (Ram Murti In Shimla) को स्थापित करने के लिए कई संस्थाओं ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी बात हुई है। मुख्यमंत्री की ओर से इस विषय पर सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया है कि जल्द ही स्थान चयनित होने पर मूर्ति स्थापना का काम शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें:  पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत

Ram Murti In Shimla | शिमला में जल्द लगेगी भगवान श्री राम की 111 फीट ऊंची मूर्ति

Earthquake in Himachal: किन्नौर में महसूस हुए भूकंप के झटके

Shimla News: शिमला में भरभराकर ढहा पांच मंजिला निजी भवन

Sukh Aashray Yojana: सुख-आश्रय योजना के तहत छात्रों को आवासीय किराए का करेंगे प्रावधान

Himachal News: JOA-IT- 817 के अभ्यर्थियों को सीएम सुक्खू से मुलाकात के बाद भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Ram Lalla Murti Photo: देखिए! अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर से भगवान श्रीराम की मूर्ति की झलक

Himachal News in Hindi Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update Sukhwinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now