Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Calling Name Display Service: TRAI ने लिया बड़ा फैसला, अब अनजान कॉल से मिलेगा छुटकारा!

Calling Name Display Service

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Calling Name Display Service: दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक नई सिफारिश की है जिसके बाद जब भी कोई अनजान नंबर से आपको कॉल करेगा तो उसका केवाईसी आधारित नाम मोबाइल की स्क्रीन पर आएगा जानकारी के  मुताबिक, सभी मोबाइल फोन नेटवर्क पर “कॉलिंग नेम डिस्प्ले सर्विस” ( Calling Name Display Service ) लागू की जाएगी।

इसका मतलब है कि अब जब भी आपको कोई फोन आएगा, तो स्क्रीन पर कॉल करने वाले व्यक्ति या कंपनी का नाम दिखाई देगा। इस सर्विस को पूरे भारत में लागू करने से पहले एक टेस्ट ट्रायल भी किया जाएगा, जिसमें सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को भाग लेना होगा. ट्रायल के बाद ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

शुक्रवार को ट्राई ने जारी अपनी सिफारिशों में कहा है कि, “सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छह महीने के बाद से बेचे जाने वाले सभी उपकरणों में सीएनएपी ( Calling Name Display Service ) फीचर उपलब्ध हो। ” इसका मतलब है कि छह महीने बाद बाजार में आने वाले सभी स्मार्टफोन में यह फीचर पहले से ही इनेबल रहेगा।

यह सर्विस  ( Calling Name Display Service ) कॉल रिसीव करने वाले नेटवर्क ऑपरेटर द्वारा शुरू की जाएगी। यह ऑपरेटर कॉल करने वाले के नेटवर्क से उसका नाम और जानकारी प्राप्त करेगा और फिर आपके फोन पर उसे डिस्प्ले करेगा।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहले कह चुके हैं कि, “फोन करने वाले को जानना चाहिए कि कॉल किसने की है। इसमें सभी तरह की कॉल्स शामिल हैं, चाहे वह सामान्य वॉइस कॉल हो, व्हाट्सएप कॉल हो, फेसटाइम हो या कोई अन्य ओटीटी कॉल हो। ”

हालांकि, ट्राई ने अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म (जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम) पर सीएनएपी सर्विस लागू करने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

ट्राई द्वारा जारी सिफारिश में यह भी कहा गया है कि व्यवसायों या टेलीमार्केटर्स द्वारा किए जाने वाले 140 नंबर सीरीज के कॉल्स पर भी कॉल करने वाली संस्था का नाम दिखाई देगा। उन्हें यह विकल्प भी दिया जाएगा कि वे अपना “पसंदीदा नाम” चुन सकें, जो कि ट्रेडमार्क या भारत सरकार के साथ पंजीकृत कोई अनोखा नाम हो सकता है।

बता दें कि इस सर्विस ( Calling Name Display Service ) पर ट्राई ने 2022 में ही विचार-विमर्श शुरू कर दिया था और सर्विस लागू करने के संभावित तरीकों पर सुझाव मांगे थे। ऐसे में अब जल्द ही आपके मोबाइल पर अनजान कॉल करने वालों का नाम दिखाई देगा, जिससे आपको परेशानी से काफी राहत मिलेगी!

Calling Name Display Service | TRAI | CNAP

जगत प्रकाश नड्डा ने AIIMS Bilaspur में कई नई सुविधाओं का किया शुभारंभ

Computer Teachers ने 1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

Himachal News: भाजपा विधायक दल ने,उद्योगों के उजड़ने, मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Shahnaz Husain Beauty Tips : आपके गार्डन में छिपा है खूबसूरत त्वचा का खज़ाना

Himachal Economic Survey Report: हिमाचल में गरीबी से बाहर निकले 4 लाख से ज्‍यादा लोग, इतनी बढ़ी प्रति व्‍यक्ति आय

         

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now