Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Computer Teachers ने 1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

Computer Teachers Thanked the Chief Minister

शिमला |
Computer Teachers Thanked the Chief Minister: हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और वर्ष 2024-25 के बजट में उनके मानदेय में प्रतिमाह 1900 रुपए की बढ़ौतरी करने के लिए आभार व्यक्त किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। यही नहीं, राज्य सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त देने की घोषणा कर दी है और आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  केन्द्र सरकार का वार्षिक बजट मात्र छलावाः मुख्यमंत्री

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में सभी कर्मचारियों के हित सुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री ने पिछले 14 माह के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों को अनेक लाभ प्रदान किए हैं। पिछले बजट में भी राज्य सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 2000 रुपए की वृद्धि की थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 1321 कंप्यूटर शिक्षक कार्यरत हैं और सभी इस ऐतिहासिक बढ़ौतरी के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश के कार्यकारिणी के सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cloudburst: हिमाचल में फिर से कुदरत का कहर, किन्नौर से कुल्लू तक 5 जगहों पर फटे बादल, बह गईं पुल-सड़कें...

Kullu News: बंजार के घियागी में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच बच्चे घायल

Attack on Former Congress MLA: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला

Post Office Scheme: इस स्कीम में 50 हजार रुपये से 7 लाख रुपये तक की FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Himachal Economic Survey Report: हिमाचल में गरीबी से बाहर निकले 4 लाख से ज्‍यादा लोग, इतनी बढ़ी प्रति व्‍यक्ति आय

Himachal Rajya Sabha Election: कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा

Bilaspur News: पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने जल विवाद त्रिवेणी घाट मामले में सरकार और प्रशासन के रवैया को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

इसे भी पढ़ें:  Himachal Earthquake चंबा में सुबह-सुबह भूकंप के दो झटके, लोगों में दहशत

Computer Teachers Thanked the Chief Minister |

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Chief Minister Sukhwinder Singh Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now