Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Attack on Former Congress MLA: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला

Attack on Former Congress MLA

बिलासपुर |
Attack on Former Congress MLA: बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पार्टी के महासचिव बंबर ठाकुर पर शुक्रवार दोपहर को जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में उन्हें चेहरे पर चोट आई। हमलावरों ने उनका माथा फोड़ दिया और नाक तोड़ दी। पुलिस ने बंबर ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक जबाली में एक रेलवे लाइन निर्माण कार्यालय गए ठाकुर पर कार्यालय के अंदर कुछ लोगों के साथ बहस के बाद हमला किया गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं घटना को लेकर कांग्रेस नेता के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ठाकुर को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले गए।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: औहर पंचायत की ग्राम सभा में बवाल, पूर्व प्रधान समर्थकों पर मारपीट और गला पकड़ने का बड़ा आरोप

इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके बेटे ईशान ठाकुर चोटें लगी हैं। हालांकि बंबर ठाकुर को ज्यादा चोटें आई हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बंबर ठाकुर और उनके बेटों पर हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पूर्व विधायक पर हमले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने कहा कि ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं अधिवक्ता संघ ने Advocate Act 1961 में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया..!

Himachal News: भाजपा विधायक दल ने,उद्योगों के उजड़ने, मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Post Office Scheme: इस स्कीम में 50 हजार रुपये से 7 लाख रुपये तक की FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Shimla News: भाजपा नेताओं ने हिमाचल बजट को बताया निराशाजनक

Attack on Former Congress MLA |

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now