साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: 20 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के बाद अधेड़ उम्र के पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Solan News:
कसौली पुलिस थाना के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कोटबेजा के जामली गाँव में 2 शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवती और पुरुष दोनों उत्तराखंड के रहने वाले थे। दोनों पति पत्नी की तरह यहीं गाँव में रहते थे और खेतीबाड़ी के साथ-साथ मजदूरी भी करते थे। मृतकों की पहचान तारा सिंह ( उम्र 50 वर्ष ) पुत्र दान सिह व वनीता (उम्र 20 वर्ष ) पत्नी तारा सिंह निवासी जिला चम्पावत उत्तराखंड के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ उस दौरान तारा सिंह ने अपनी पत्नी वनीता के सिर पर किसी चीज से प्रहार किया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने साथ लगती जामली खड्ड में जाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

इस घटना की जानकारी उस समय पता चली, जब वहीँ कुछ दूरी पर रह रहे नेपाली मूल का एक व्यक्ति शौच करने के लिए खड्ड में गया। उसने देखा की एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा है इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय उपप्रधान को दी गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीँ मृतक तारा सिंह की पहचान होने पर जब उसकी पत्नी वनीता की खोज शुरू हुई तो पता चला कि जिस जगह पर तारा सिंह ने खुदकुशी की उससे लगभग 100 मीटर दूरी पर खेतों में वनीता की लाश पड़ी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: हिमाचली युवाओं को नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर जीरकपुर से गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध शवों की जांच शुरू की। डीएसपी परवाणू के छुट्टी पर होने के चलते परवाणू का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर जांच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। हालांकि मौत की असल वजह क्या रही होगी यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

बताया जा रहा है कि तारा सिंह का एक विवाह पहले ही हो चूका था। और परिवार में पत्नी, बेटे और बेटियां भी जो उत्तराखंड में ही रहते हैं। लेकिन फिर भी तारा सिंह अपने आधी उम्र से भी कम उम्र की बनीता के साथ शादी की और यहाँ पर पति पत्नी की तरह रहता था। हत्या के पीछे की वजह पत्नी पर शक करना माना जा रहा है। हालांकि असल वजह तो पुलिस जाँच के बाद निकल कर सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में नप के सफाई कर्मियों से हाथापाई और बदसलूकी के बाद जमकर हुआ हंगामा,सडक पर फैंका कूड़ा

Himachal: कांग्रेस के बागी विधायकों के घर पर लगा CRPF का कड़ा पहरा

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट

Solan News : सोलन के अमर सिंह वर्मा होंगे सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल

Solan News: कार से पचास लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now