Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भवानी पठानिया ने Moye Moye और #JaiSuprimCourt के तंज से बागियों को चिढ़ाया…

Moye Moye और #JaiSuprimCourt के तंज

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Bhavani Pathania’s Moye Moye taunt on rebels: पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Assembly) से अयोग्य घोषित कांग्रेस के 6 विधायकों (Six Congress MLAs disqualified) को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। इसी बीच योजना आयोग के उपाध्यक्ष और फतेहपुर से विधायक भवानी पठानिया ने कांग्रेस के बागी 6 विधायकों पर तंज कसा है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट से आज हुई सुनवाई के बाद कांग्रेस से बागी हुए विधायकों पर तंज कसते हुए विधायक भवानी पठानिया ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमे उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में मोए मोए ( Moye Moye ) और हैश टैग के साथ जय सुप्रीम कोर्ट #JaiSuprimCourt लिखा है।

उल्लेखनीय है कि आजकल सोशल मीडिया पर Moye Moye गाने पर बहुत रिल्स बन रही है जब भी किसी के साथ कोई बेजती होने वाली घटना हो जाती है तो यह गाना खूब बजता है। और वो रिल्स और वीडियो खूब ट्रेंड कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने 6 में से जीतीं 4 सीटें, कांग्रेस की मौजूदा सीटें 34 से बढ़कर 38 हुई

बता दें कि बीते दिनों में फतेहपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे के दौरान योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया ने कांग्रेस के बागी 6 विधायकों पर जुबानी हमला करते हुए उन पर कई सवाल दागे थे। उन्होंने बागी विधायकों को मुर्गों की संज्ञा देते हुए तंज कसा था कि, सबेरा होने पर मुर्गा बांग देता है, मुर्गे के बांग देने से नहीं होती सुबह…।

भवानी पठानिया ने यह भी कहा था कि अगर मुर्गे को यह गलतफहमी हो जाये कि उसके बांग देने पर सुबह होती है तो यह उसकी गलतफहमी होती है। उन्होंने बागी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे मुर्गों को भी यह बात समझ आ गयी होगी कि उनके जाने से सरकार कहीं भी हिलने वाली नहीं है। कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Vibrant Village Program के तहत 14 प्रोजेक्ट को केंद्र से मिली मंजूरी

जानिए क्या है Moye Moye का मतलब
आजकल हर किसी इंसान के मुंह से गाने के ये दो शब्द जरूर सुनने को मिल रहा है, वह है ‘मोये-मोये’ ( Moye Moye  )। हर कोई इस गाने को गुनगुना रहा है। भले पूरा गाना न आता हो पर ये दो शब्द बहुत ही धुन में लोग गा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस गाने ने कमाल किया हुआ है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह इस गाने पर रील बनाए जा रहे है।

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि इस गाने को सर्बियन सिंगर टेरा डोरा ने गाया है। गाने का टाइटल डेज़नम है। अब मोये-मोये  ( Moye Moye )का भी मतलब जान ही लीजिए। मोये-मोये का मतलब होता है बुरा सपना। हांलाकि रियल सॉन्ग में इस टर्म को ‘मोजे मोर’ गाया गया है। जो कि सर्बियन भाषा में है। इसका मतलब भी बुरा सपना ही होता है। लगभग 3 मीनट के इस गाने को पूरी दुनिया ने सुना है। वहीं, यूट्यूब पर इस गाने को 5 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्र सरकार हिमाचल में जल प्रलय से क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलों के लिए देगी 300 करोड़ रुपए :- विक्रमादित्य सिंह

भवानी पठानिया ने Moye Moye और #JaiSuprimCourt के तंज से बागियों को चिढ़ाया…

Breaking News: कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, विधायकों की अयोग्यता बरकरार

Himachal Landslide News: शाहपुर में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर भूस्खलन, मलबे तले दब गए मजदूर

Lok Sabha Election 2024: देश में कुल 7 चरणों में होगा चुनाव, जानें हर डिटेल

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल में लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव एक साथ

Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार- इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल को लेकर सेलेक्टिव न बने

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now