Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत सात घायल

Land Sliding in Medi Una: मैड़ी में बड़ा हादसा! चरण गंगा में स्नान करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत सात घायल..

ऊना |
Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार मेडी में लैंड स्लाइडिंग (land Sliding) से पंजाब (Punjab) के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से तीन को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।

मृतकों की पहचान बिला पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब व बलवीर चंद पुत्र वतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक होली के दिन सोमवार सुबह करीब 5 बजे अंब के मेडी मेला सेक्टर नंबर 5 चरण गंगा में श्रद्धालु पवित्र झरने में नहा रहे थे, इसी दौरान पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने शुरू हो गए। पहाड़ से पत्थर गिरते देख श्रद्धालुओं में भगदड़ भी मच गई। हादसे में चरण गंगा में स्नान कर रहे 9 श्रद्धालु जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जिसमें से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पहाड़ से स्लाइडिंग की वजह से जख्मी श्रद्धालुओं में से दो की मौत हो गई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। हादसे में घायल गोविंद (30) पुत्र देवराज निवासी बरणाला ,धर्मिन्दर सिंह (40) पुत्र जसपाल सिंह निवासी सोल ज़िला तरनतारण, हरपाल सिंह (45) पुत्र शेर सिंह निवासी अमृतसर,व बबलू (17) पुत्र लाली निवासी पिंड बराड़ अमृतसर का अम्ब अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं बलवीर सिंह (60) पुत्र वाले राम निवासी निदाना डाकघर खेड़ ज़िला ज़िन्द हरियाणा, अंग्रेज सिंह(60) पुत्र मंगल सिंह निवासी भराड़ तहसील अजनला ज़िला अमृतसर व रघुबीर सिंह (30) पुत्र बिल्लू सिंह निवासी रोड़ी कपुरा ज़िला फरीदकोट को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर किया गया है

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने का आरोप लगाया

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :- शहनाज़ हुसैन

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला। Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Kullu News: भुंतर में 397 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

Kullu News: कुल्लू जिला के थाना भुंतर की टीम...

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी...

Kasauli: विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में कसौली से जायेंगे हजारों कार्यकर्ता

कुमारहट्टी । नवीन Kasauli: कांग्रेस पार्टी शिमला लोकसभा सीट के...

Shimla Firing Case: शिमला में जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 व्यक्ति घायल

शिमला। Shimla Firing Case: शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र के...

More Articles

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

ऊना | Una News: ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है।...

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

ऊना| Una News: ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ एक पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर...

उप मुख्यमंत्री की बेटी Aastha Agnihotri ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lok Sabha Elections 2024: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री (Aastha Agnihotri) ने लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उतरने से इनकार कर...

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

डॉ जी. एल. महाजन| Miss England Contest 2024: हिमाचल प्रदेश की बेटी मैहक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के ग्रैंड...

Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

ऊना | Una News: ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला के हरोली क्षेत्र के पंजावर में एक शख्स...

Una News: ऊना में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

ऊना | Una News: ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। इस हादसे में दो बच्चों की मौत...

Gagret: पत्रकार अविनाश विद्रोही ने गगरेट से चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल,,, मिल रही धमकियां

Gagret Assembly By-Election : हिमाचल में हुए सियासी ड्रामे के बाद, 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से प्रदेश में माहौल गरमा गया है।...

Una News: ED ने ऊना की फर्म की 2.98 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Una News: हिमाचल सरकार के खजाने को धोखाधड़ी और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के मामले में ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने ऊना जिला...

Shark Tank India Season 3 : हिमाचल के छोटे से गांव में बैठकर ₹7 करोड़ सालाना कमा रहा 23 वर्षीय अंकुश, शार्क टैंक इंडिया...

ऊना | Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India-3) का तीसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें भाग...