Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। पूरी यात्रा इस बार सिर्फ 45 दिन की होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन ( Amarnath Yatra 2024 Registration )दोनों तरीके से होंगे। लोग देशभर की 500 बैंक शाखाओं में जाकर भी पंजीकरण करा सकेंगे। करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के यात्रा करने की संभावना जताई गई है, इसे देखते हुए इंतजाम भी किए जा रहे हैं। बर्फबारी देर से होने के कारण अमरनाथ गुफा के आस-पास पहाड़ बर्फ से लदे हैं। इसलिए नजारे भी काफी खूबसूरत रहेंगे।

6 लाख श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम
मौसम की बात करें तो इस बार अमरनाथ में देरी से बर्फबारी शुरू हुई थी जो अभी तक जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुफा क्षेत्र में करीब 10 फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है।  ऐसे में यात्रा का रास्ता बर्फ को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। पिछली बार 4.50 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं इस साल 6 लाख श्रद्धालुओ को देखते हुए यात्रा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जोशीमठ में शुरू हुई बर्फबारी

5 जी नेटवर्क
पहली बार दोनों अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर श्रद्धालुओं के लिए 5जी नेटवर्क की सुविधा दी जाएगी। रास्ते में करीब 10 मोबाइल नेटवर्क लगाए जाएंगे। इसके अलावा 24 घंटे बिजली के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

चौड़ी सड़कें
अमरनाथ यात्रा के रास्ते में भक्तों के खानपान और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।  बर्फ के पिघलते ही रास्तों की मरम्मत भी की जाएगी। सड़कों को 14 फीट चौड़ा कर दिया गया है।  बता दें कि पहले पहलगाम से गुफा तक की 46 किमी लंबी सड़क केवल 3 से 4 फीट चौड़ी थी और वहीं, बालटाल की सड़क केवल 2 फीट चौड़ी थी।

इसे भी पढ़ें:  गौतम अडानी ने तीन कंपनियों के शेयर रखे गिरवी, जानें मामला

सांस लेने में समस्या नहीं आएगी
अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस बार मेडिकल सर्विसेज पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इसलिए दोनों रूट पर 100 लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और बूथ लगेंगे। 100 ICU बेड, एक्सरे, कार्डियक मॉनिटरिंग, सोनोग्राफी मशीनें आदि भी लगाई जाएंगी। पवित्र गुफा के पास एक अस्पताल बनेगा। शेषनाग और पंचतरणी में भी अस्पताल बनाए जाएंगे।

गुफा तक BRO की मोटर गाड़ियां
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए इस बार बालटाल वाले रूट पर मोटर गाड़ियां भी उपलब्ध रहेंगी। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने बालटाल से गुफा तक जाने वाली 14 किलोमीटर लंबी सड़क को 12 फीट चौड़ा किया है, जिससे मोटर गाड़ियां जा सकेंगी, लेकिन इमरजेंसी में इस मोटर गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला; बांग्ला फिल्म अभिनेता बोनी सेन गुप्ता का नाम आया सामने, ED ने की पूछताछ

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए सुरक्षित होली के टिप्स

Himachal News: चुनाव आयोग के निर्देश पर हिमाचल के गृह सचिव अभिषेक जैन को पद से हटाया गया

 

Amarnath Yatra Latest News | Amarnath Yatra 2024 | Amarnath Yatra 2024 Schedule | Amarnath Yatra 2024 Registration

Aaj Ki Khabren daily news India Enforcement Directorate latest hindi news news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now