Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा, पुजारी सहित 13 लोग झुलसे..

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के दौरान भीषण आग लग गई। जिसमें 13 से ज्यादा लोग झुलस गए. झुलसे लोग मंदिर के पुजारी बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि भस्म आरती के बाद गर्भगृह में मौजूद पुजारी द्वारा होली के अवसर पर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान आग भड़क उठी और गर्भगृह में मौजूद कई पुजारी सहित 13 से ज्यादा लोग झुलस गए, सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

चांदी को परत को बचाने के लिए लगे फ्लैक्स में लगी आग
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गर्भगृह में रंग और गुलाल से चांदी की परत को बचाने के लिए लगाए गए फ्लैक्स भी जल गए। आग लगने ही लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। उन्हें सुरक्षित तरीके से मंदिर से बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए पति ने बनवा दिया 7 करोड़ का मंदिर

बड़ी संख्या में भस्म आरती देखने पहुंचे थे लोग
मंदिर के पुजारी ने आग लगने की घटना पर बताया कि हर रोज की तरफ आज भी भगवान महाकाल की भस्म आरती हो रही थी। लोग होली खेल रहे थे। ऐसी संभावना है कि जब कपूर आरती हो रही थी, उसी दौरान केमिकलयुक्त गुलाल कपूर आरती में जा गिरा, जिससे आग लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आरती देखने पहुंचे थे।

बता दें कि रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में सुबह फूलों की होली खेली गई थी और शाम को होलिका दहन किया गया था। सोमवार की सुबह भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के साथ अबीर गुलाल से होली खेली जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  October New Rules: देश में 1 अक्तूबर से बैंक लोन से लेकर गेमिंग तक, कई नियमों में बड़ा बदलाव,जानिए क्या है खास

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत सात घायल

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने का आरोप लगाया

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :- शहनाज़ हुसैन

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident video |

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsMadhya Pradeshnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now