Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

NEET UG 2024 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

neet ug 2024 admit card download link

NEET UG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड ( NEET UG 2024 Admit Card ) जारी कर दिया गया है। परीक्षा से पहले NTA NEET वेबसाइट पर नीट हॉल टिकट 2024 डाउनलोड  ( NEET UG 2024 Admit Card) लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें एनईईटी 2024 एग्जाम के बारे में जरूरी सूचना दी गई है। आप इस खबर में दिए गए NEET Admit Card 2024 Download Link से अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET Exam 2024: 557 शहरों में होगी नीट की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नीट की परीक्षा ( NEET Exam 2024 ) देशभर के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों सहित विभिन्न केंद्रों पर 5 मई 2024 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक नीट यूजी एग्जाम 2024 का संचालन किया जाएगा। बता दें कि इस बार 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है।

NEET UG 2024 Admit Card: इन भाषाओं में होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर मोड में होगा। ये एग्जाम अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, पंजाबी, उर्दू, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में आयोजित होगी। अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

reet 2023 mainNTA NEET Helpline: कहां करें संपर्क

अगर किसी उम्मीदवार को नीट 2024 एडमिट कार्ड (NEET UG 2024 Admit Card) डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011-40759000 पर एनटीए से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा आप neet@nta.ac.in पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।

NEET Admit Card 2024 Link: नीट एडमिट कार्ड 2024 डाउलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं NEET 2024 Hall Ticket Download.
  • इसके बाद छात्र होमपेज पर एडमिट कार्ड सम्बन्धी लिंक पर क्लिक करें.
  • अब छात्र के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी.
  • इस विंडो में उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • फिर छात्र के सामने उसका एडमिट कार्ड आ जाएगा.
  • अब छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
  • अंत में छात्र एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें.

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

Covishield Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोविशील्ड मामला, याचिकाकर्ता ने की ये मांग

Hero Hunk 2024: दमदार इंजन और धांसू फीचर्स के साथ आ गयी Hero Hunk बाइक, जानिए खूबियाँ..

Bajaj Pulsar NS400: भारत में बजाज की ये बाइक मचाएगी धमाल, इस दिन होगी लांच..

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now