Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla Firing Case: शिमला में जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 व्यक्ति घायल

Shimla Firing Case

शिमला।
Shimla Firing Case:
शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र के मत्याना ने बुधवार सुबह गोलीकांड की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। इस गोलीकांड में दो घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार देने के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया, जबकि तीसरा घायल ठियोग में उपचाराधीन है।

पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आचार संहिता के दौरान गोलीकांड के चलते शिमला पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, ​मतियाना के चमरौथ के शड़ी गांव में दो परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा है। इस दौरान बुधवार को ध्यान सिंह नाम के व्यक्ति ने तीन लोगों को गोली मार दी। ये गोलियां पांव और टांग में लगी हैं। संदीप चंदेल, लाल चंद और ​​​​​​​शुभम ठाकुर को गोलियां मारी गई थीं। बताया जा रहा है कि ध्यान सिंह और उसके भाई का परिवार अलग-अलग रहता है और दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है।

बुधवार सुबह भी दोनों परिवार फिर से उलझ गए और ध्यान सिंह ने बंदूक से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवार, ग्रामीणों से पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Shimla Firing Case: शिमला में जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 व्यक्ति घायल

Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 ही महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

Sirmour News: समीक्षा ने 10वीं में हासिल किये 96.43% अंक, स्कूल में अब तक सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली पहली छात्रा बनी 

Kangra News: अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया पौंग बांध का दौरा, जल शक्ति विभाग की चल रही विभिन्न परियोजनाओं का लिया फिडबैक

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now