Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: हिमाचल उपचुनाव सीएम सुक्खू की साख का सवाल, भाजपा ने भी झोंक रखी पूरी ताकत..!

Himachal Assembly Byelection Schedule, Himachal Politics

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्र देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर आज मतदान हो रहा है। हिमाचल की राजनीति में (Himachal Politics) इन सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। इस्तीफा देने वाले तीनों विधायकों को बीजेपी ने उम्मीदवार बना रखा है, तो कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव खेला है। इस उपचुनाव में सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। क्योंकि देहरा से उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही है।

बता दें कि हिमाचल की एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में हर्ष महाजन के लिए क्रॉस वोटिंग हुई थी। सत्ताधारी कांग्रेस के छः और और तीन आजाद विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट दिया था जिसके बाद मचे बबाल में कांग्रेस के छः विधायकों को निष्काषित कर दिया गया था। जिसके बाद लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव हुए थे। छ: विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में से कांग्रेस ने चार पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली थी।

एक समय ऐसा लग रहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर सकती है, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सारी बिखरी हुई पार्टी को समेटते हुए ऐसा दाव चला की भाजपा के ऑपरेशन लोटस की हवा निकाल दी। कांग्रेस ने उपचुनाव में 4 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य विधानसभा में अपनी स्थिति मजबूत की थी। 65 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में बीजेपी की 27 विधायकों की तुलना में कांग्रेस के 38 विधायक हैं। जबकि तीन अन्य सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। यदि कांग्रेस यह सीटें भी जीत जाती है उसके विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी। यही 1-2 सीट हार भी जाती है तो भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में होगी।

बता दें कि इस उपचुनाव में सीएम सुक्खू की पत्नी के चुनाव लड़ने की वजह से सियासत और रोचक हो गई है।सीएम सुक्खू की साख दांव पर लगी है और उन्होंने अपनी पत्नी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसमें से दो सीटें मुख्यमंत्री के गृह जिला की है। ऐसे में उन्होंने अपने हर सियासी दांव को दोनों सीटें पर चलाया है। कांग्रेस के लिए हिमाचल में अपनी सत्ता की स्थिति को मजबूत करने के लिए तीनों सीटें जीतना अहम है।

भाजपा ने भी झोंकी ताकत (Himachal Politics)

भाजपा के लिए भी यह उपचुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। भाजपा के समर्थन में इस्तीफा देने वाले तीनों विधायकों को ही बीजेपी ने उम्मीदवार बना रखा है। देहरा में बीजेपी प्रत्याशी होशियार सिंह चंब्याल का मुकाबला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से है। हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को टिकट दिया है, जिनके खिलाफ कांग्रेस से पुष्पेंद्र वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि नालागढ़ सीट पर पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर को भी टिकट दिया है, जहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा से है।

तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी का दामन थामकर चुनावी मैदान में है किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में इसको लेकर अंदर खाते रोष भी है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि शह-मात के खेल में कौन किस पर भारी पड़ता है?

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now