Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: झंडूता में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट..!

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News

Bilaspur News: बिलासपुर जिला के उपमंडल झंडूता की नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 (सेऊ)में जमीनी विवाद के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक भतीजे ने जमीन के टुकड़े के पीछे अपनी में अपनी चाची की हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतका के दामाद की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे और उसके जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अगामी जाँच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला के दामाद जीवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शनिवार को तलाई स्थित ससुराल आया था। शाम को उसकी पत्नी वीना देवी, साली भुट्टो देवी, सास रोशनी देवी अपने मकान के साथ बीड़ पर उगी घास की साफ-सफाई कर रहीं थी। उसी समय उनके जेठ प्रकाश चंद ने उन्हें पत्थर मारना शुरू कर दिया। वह चीखने चिल्लाने लगीं तो पीछे से ताया ससुर का बेटा दलीप सिंह लोहे की रॉड लेकर आया और उससे सास के सिर पर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में दी 445 करोड़ रुपये की सौगात

सिर पर रोड लगने से उसकी सास वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। वह तीनों को घायल अवस्था में डालकर इलाज के लिए अस्पताल बरठीं लेकर गया, जहां चिकित्सक ने सास रोशनी देवी को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar Latest Bilaspur News Today Bilaspur News

Join WhatsApp

Join Now