Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: कार सवार बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, छात्रा से छीना झपटी, महिला और गृहरक्षक को कुचलने का प्रयास

Updated By Tek Raj
Published on: 20 जुलाई 2024
Mandi News: कार सवार बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, छात्रा से छीना झपटी, महिला और गृहरक्षक को कुचलने का प्रयास

Mandi News: मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में बिना नंबर की कार में सवार पंजाब के तीन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दिनदहाड़े एक कॉलेज की छात्रा की चेन, मोबाइल फोन, पर्स और जोगेंद्रनगर शहर के साईं बाजार में स्कूटी सवार महिला का पर्स छीनने और पुलिस जवान को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार ऐहजू के समीप सड़क किनारे खड़ी कॉलेज की छात्रा घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर की एक कार आए तीन शातिर अकेला देखकर छात्रा से छीनाझपटी करने लगे। छात्रा ने बैग को गले में लटकाया था। इस वजह से शातिर बैग छीनने में सफल नहीं हो पाए। इसपर शातिरों ने कार को चला दिया और छात्रा को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद युवती सड़क पर गिर गई और चोटिल हो गई। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात पुलिस जवान ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे कार से कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद अप्रोच रोड पर खड़े पांच वाहनों को टक्कर मार नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट भी लगा चुके थे। मगर पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार सहित तीनों शातिरों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर अश्वनी शर्मा ने आरोपितों को पकडे जाने की पुष्टि की है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now