Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: निजी बस और टिप्पर में आमने सामने की टक्कर, सवारियों को आई हल्की चोटें..!

Solan News: निजी बस और टिप्पर में आमने सामने की टक्कर, सवारियों को आई हल्की चोटें..!

Solan News: सोलन जिला बरोटीवाला थाना के अंतर्गत पट्टा महलोग के समीप एक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक निजी बस और एक टिप्पर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार लोगों को हल्की चोट आई है। हादसे का कारण तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद गाड़ियों का जाम लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9:00 बजे के करीब एक निजी बस नालागढ़ से कसौली की तरफ जा रही थी। अचानक कोटा पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टिप्पर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इसमें किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  कसौली में आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

हालांकि हादसे में बस में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के दौरान बस में 20-25 सवारियां थी जिसमे से 8-10 लोगों को चोटें आई है। गनीमत यह रही की बचाव हो गया, अन्यथा यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। घायलो को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र पट्टा महलोग में भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना दी जा चुकी है पुलिस मौके पर पहुंची है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  गुरु गौरव सम्मान से नवाजे धर्मपुर खंड के शिक्षक

Latest Solan News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Today Solan News

Join WhatsApp

Join Now