Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: पांवटा साहिब तहसील कार्यालय के कर्मचारी पर लगे महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Hamirpur Rape Case Sirmour News: Una News: MMS बनाकर वायरल करने की दी धमकी
Sirmour News: पांवटा साहिब तहसील कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर एक महिला द्वारा यौन उत्पीडन के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक कार्यालय में एक तैनात कर्मचारी पर कार्यालय में ही तैनात महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच विवाद पुराना है इसलिए पुलिस और प्रशासन इस मामले पर गंभीरता से जाँच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में तैनात महिला ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी उसे अश्लील इशारे करता है यही नहीं उसके ऑफिस के फोटो भी खींचता है तथा उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है और उसके कमरे में भी चोरी छुपे आ जाता है। इसके बाद पुलिस टीम ने तहसील कार्यालय में जाकर जांच की है। वही पीड़ित महिला का आरोप है कि अधिकारी इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे।

वही इस मुद्दे पर जब एसडीएम गुंजित सिंह चीमा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला आया है।  उन्होंने थाना प्रभारी से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है, तथा इस विषय पर जल्द ही महिला अधिकारी सदस्य को शामिल कर एक जांच समिति बनाकर तीन हफ्तों में मामले की रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनकी जांच की जाएगी जिससे मामला स्पष्ट हो जाएगा। महिला कर्मचारी की पहले यहां से ट्रांसफर हो गई थी जिसके बाद आरोपित कर्मचारी ने आरसी के सीट पर ज्वाइन किया था। महिला ने अपनी ट्रांसफर रुकवाकर आरसी की सीट पर करवा ली इसके बाद उक्त कर्मचारी ने भी स्टे ले लिया है, जिसको लेकर दोनों के बीच में पुराना विवाद चल रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का इस विषय में कहना है कि जांच समिति के रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जा सकेगी।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news todaySirmour News UpdateToday Sirmour News

Join WhatsApp

Join Now