Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: सिहाल में बुजुर्ग की हत्या: पड़ोसियों के धक्के से मौत!

Published on: 13 August 2024
Kangra News: सिहाल में बुजुर्ग की हत्या: पड़ोसियों के धक्के से मौत!
अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आने वाली पंचायत मनोह सिहाल के गांव सिहाल में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग कर्म चंद को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे रमेश कुमार ने बताया कि उनके दो पड़ोसियों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान किसी एक ने पास में बैठे उनके 90 वर्षीय पिता कर्म चंद को धक्का दे दिया। धक्का लगने से कर्म चंद गिर पड़े और उन्हें तुरंत घर से अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। रमेश कुमार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की अपील की है।

पंचायत उपप्रधान कमल सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत में यह दुखद घटना घटी है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। थाना प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के आश्रितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now