Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 11 सितंबर को, रूट आवंटन और परिवर्तनों पर होगी चर्चा!

meeting Solan News
Solan News: क्षेत्रीय परिवहन विभाग कार्यालय सोलन में 11 सितंबर को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आरटीए से जुड़े सदस्य भाग लेंगे।

बैठक के दौरान लंबे समय से आवंटित नहीं हुए रूट पर चर्चा की जाएगी, साथ ही व्यावसायिक वाहनों में बदलाव और अन्य मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में अनुमति मिलने के बाद वाहन मालिक कई प्रकार के बदलाव करवा सकेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग के कार्यालय में दस्तावेज 24 अगस्त तक मालिक जमा करवा सकते हैं। 24 अगस्त के बाद आने वाले और अपूर्ण आवेदनों को बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए आज अन्तिम दिन कुल 11 नामांकन प्रस्तुत

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन, सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 11 सितंबर को आरटीए की बैठक होगी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बस और अन्य परमिट के ट्रांसफर से संबंधित मामलों के लिए दोनों पार्टियों, यानी क्रेता और विक्रेता का आरटीए के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है।

यदि कोई पार्टी उपस्थित नहीं होती है, तो इस मामले से संबंधित कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, नए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस परमिटों के संबंध में प्राप्त आवेदनों में यदि ड्रा-ऑफ-लॉट के दौरान कोई शामिल नहीं होता है, तो उसे भी बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  15th Finance Commission: हिमाचल में करोड़ों का बजट मिलने के बाद भी क्यों ठप रहा विकास? धर्मपुर ब्लॉक के इन आंकड़ों ने उड़ाए होश
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now