Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat : रक्षा बंधन पर बन रहा महासंयोग, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रा काल

Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat : रक्षा बंधन पर बन रहा महासंयोग, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रा काल

Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat : भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 19 अगस्त 2024 को पड़ रही है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान को भी राखी बांधने का विधान है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए ज्योतिष पवन शूलिनी (Astrology Pawan Shoolini) ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि इस पर्व पर हमेशा राखी बांधने के शुभ मुहर्त को लेकर लोगों में शंका बनी रहती है इसलिए हम सभी पाठकों के लिए 19 अगस्त 2024 को पड़ रहे रक्षाबंधन के बहुत ही शुभ मुहर्त (Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat )की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

ज्योतिष पवन शूलिनी की गणना के अनुसार पूर्णिमा तिथि सुबह 3:04 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक रहेगी। इस वर्ष राखी पर कई विशेष योग बन रहे हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बना रहे हैं। इस बार राखी पर भद्रा का समय सुबह 5:53 बजे से लेकर दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा। हालांकि, भद्रा का वास पाताल में बताया जा रहा है, जिससे इस समय को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का गोचर और त्रिग्रह योग का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन..!

भाई बहन के आलावा, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान को भी राखी बांधने का विधान है। इस बार रक्षाबंधन के दिन न केवल सावन पूर्णिमा व्रत है बल्कि इस दिन सावन के पवित्र महीने का पांचवां और अंतिम सोमवार व्रत भी है, जो भगवान शिव को बहुत प्रिय है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग मिलकर महासंयोग का निर्माण कर रहे हैं। इन शुभ योगों के कारण इस साल का रक्षा बंधन त्योहार विशिष्ट महत्व रखता है।

Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat : रक्षा बंधन पर बन रहा महासंयोग, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रा काल
Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat : रक्षा बंधन पर बन रहा महासंयोग, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रा काल

ज्योतिष पवन शूलिनी ने कहा 90 वर्षों के बाद बन रहे अद्भुत शुभ योग: (Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat )

  • सर्वार्थ सिद्धि योग: यह योग राखी के दिन विशेष रूप से बन रहा है, जो सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
  • रवि योग: इस योग का प्रभाव भी इस साल के राखी पर्व पर रहेगा, जो सुख और समृद्धि के संकेत देता है।
  • सौभाग्य योग: यह योग विशेष रूप से सौभाग्य और समृद्धि के लिए शुभ है।
  • शोभन योग: इस योग का भी प्रभाव रहेगा, जो मंगलमय कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • श्रवण नक्षत्र: यह नक्षत्र भी इस बार के राखी पर्व पर रहेगा, जो धार्मिक कार्यों के लिए लाभकारी होता है।
इसे भी पढ़ें:  Baba Vanga Predictions For 2026: साल 2026 में आएंगे ये डरावने हालात? पढ़ें बाबा वेंगा की सबसे बड़ी भविष्यवाणियाँ ..!

इन शुभ योगों के चलते इस बार का राखी पर्व विशेष रूप से शुभ रहेगा। विश्वास बढ़ेगा, सौभाग्य में वृद्धि होगी और लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

रक्षाबंधन के दिन विशेष मुहूर्त: (Raksha Bandhan 2024 Best Muhurat )

  • सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: भद्रा के समय को लेकर यदि आप सतर्क हैं तो सबसे उत्तम समय दोपहर 1:45 से शाम 6:40 तक है।
  • सुबह का मुहूर्त: जिनके पास समय की कमी है, वे सुबह के मुहूर्त का लाभ उठा सकते हैं, जो सुबह 3:05 बजे से लेकर 5:50 बजे तक है।
  • अभिजीत मुहूर्त: आप अभिजीत मुहूर्त का भी लाभ ले सकते हैं, जो सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा।

इस विधि से अपने ईष्टदेव को बांधें राखी (Raksha Bandhan 2024 Ka Samay)

  • सबसे पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • लाल, पीले या हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • काले रंग से परहेज करें।
  • पूजा कक्ष को पूर्ण रूप से साफ-सुथरा करें।
  • राखी की थाली तैयार करें और उसमें सभी चीजों को रखें।
  • इसके बाद अपने ईष्टदेव को भक्ति के साथ रोली या हल्दी का तिलक लगाएं।
  • उसमें अक्षत जरूर मिलाएं।
  • फिर घर पर बनी मिठाई का भोग लगाएं और आरती उतारें।
  • अंत में अपने ईष्टदेव की प्रतिमा को राखी बांधते हुए उनके मंत्रों का जाप करें।
  • राखी बांधने के बाद अपने ईष्टदेव से आशीर्वाद लें और अच्छे जीवन की कामना करें।
  • राखी बांधने तक उपवास रखें और तामसिक चीजों से परहेज करें।
इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: धन लक्ष्मी योग से मेष मिथुन कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

रक्षा बंधन का मंत्र

“येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।”

पंचक ध्यान दें: राखी के दिन शाम 7:00 बजे के आस-पास पंचक भी लगेंगे, जो अगले दिन सुबह 5:53 बजे तक रहेगा। इस दौरान विशेष ध्यान रखें। इस प्रकार, इस साल राखी का त्योहार विशेष रूप से शुभ और लाभकारी रहने वाला है। सभी को राखी की ढेरों शुभकामनाएँ!

Aaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now