Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: 24 घंटे बाद भी लापता वृद्ध का नहीं मिला कोई सुराग, जांच जारी

Published on: 24 October 2024
Chamba News:

धर्मेंद्र सूर्या –
Chamba News: चंबा जिला की उपतहसील तेलका के सालवाँ गांव में 80 वर्षीय अच्छरु राम, जो कि घेपा राम के पुत्र हैं, पिछले शाम को अपने पोते के साथ खेत में कुंदु लगाने गए थे। शाम 7 बजे आधा कुंदु लगाने के बाद, उन्होंने अपने पोते को घर भेज दिया। लेकिन जब रात 9 बजे तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उन्हें खोजने का निर्णय लिया।

परिजनों ने रात भर वृद्ध को ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह होते ही उन्होंने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन वृद्ध का कोई पता नहीं चला।

अब तक 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अच्छरु राम गायब कैसे हुए या उनके साथ क्या हुआ। पुलिस ने लगभग 200 स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इलाके को छान मारा, फिर भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है, लेकिन अभी तक ठोस जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। घटनास्थल की जांच जारी है और संभावित सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि जांच प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। तेलका चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा, “हमारी तलाश जारी है। इस मामले में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।”

Aaj Ki KhabrenChamba Crime NewsChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samacharHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News Today

Join WhatsApp

Join Now