Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: रास्ते के लिए युवक पर तेजधार हथियार से हमला

जानलेवा हमला Kangra News Shimla News

Hamirpur News: हमीरपुर जिला की पंचायत दरोगन के तहत ठाना गांव में एक युवक पर दूसरे युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि इसके शरीर पर गंभीर घाव हुए हैं, जिसके चलते इसे यहां से अन्य बड़े अस्पताल में रैफर करने की बात भी कहीं जा रही है। पुलिस मेडिकल कालेज में घायल के साथ आए लोगों से बातचीत करने के बाद ठाना गांव में पहुंची है। मंगलवार शाम ठाना गांव के एक युवक ने दूसरे युवक पर तेज धार हथियार से वार कर दिया।

रास्ते को लेकर लड़ाई झगड़ा किए जाने की बात सामने आई है। युवक के शरीर तथा चेहरे पर गंभीर घाव हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया है।

hamirpur crime newsHamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news in hindihamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now