Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Beauty Tips For Brides: शादी के दिन दमकने के लिए ये टिप्स हैं जरूरी..!

Beauty Tips For Brides: शादी के दिन दमकने के लिए ये टिप्स हैं जरूरी..!

Best Beauty Tips For Brides: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और हर लड़की का सपना होता है अपनी शादी के दिन एक राजकुमारी की तरह दिखना। इस खास दिन पर हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा और शरीर दोनों ही सुंदर और निखरे हुए नजर आएं। शादी की तैयारियों में आपका ज्यादातर समय शॉपिंग, डेकोरेशन, पार्लर और मेहंदी बुकिंग में जाता है, लेकिन मेकअप से सिर्फ चेहरे की सुंदरता को निखारा जा सकता है। जबकि, शरीर की सुंदरता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

शादी के दिन दुल्हन का लुक (Beauty Tips for Brides) हर किसी का ध्यान आकर्षित करता है। लेडीज संगीत से लेकर रिसेप्शन तक हर किसी की नजरें दुल्हन पर होती हैं। यदि आपकी शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है और आपके पास अब केवल कुछ ही दिन हैं, तो घबराइए मत। आप सही ब्यूटी रूटीन अपनाकर इस दिन के लिए तैयार हो सकती हैं।

Beauty Tips For Brides: शादी के दिन दमकने के लिए ये टिप्स हैं जरूरी..!
Beauty Tips For Brides: शादी के दिन दमकने के लिए ये टिप्स हैं जरूरी..!

Best Beauty Tips for Brides

1. सिर की मालिश:
शादी के एक महीने पहले से बालों की मालिश शुरू करने से बालों की ग्रोथ में वृद्धि होती है और वे मुलायम, कोमल, और सिल्की दिखाई देते हैं। सिर की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की कोशिकाओं को अधिक ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। यह बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। मालिश से तनाव भी कम होता है और आपके चेहरे पर निखार आता है।

इसे भी पढ़ें:  वजन घटाने में बाधा बन सकती हैं ये 6 सब्जियां, डाइट में शामिल करने से पहले जानें सही तरीका

2. स्किन क्लीनिंग:
शादी के एक महीने पहले अपनी त्वचा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से शादी के दिन आपकी त्वचा चमकदार और खूबसूरत लगेगी। सबसे पहले, अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सौंदर्य प्रसाधनों का चयन करें। त्वचा को साफ करने के लिए प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें जैसे मुल्तानी मिट्टी, दही, शहद, या गुलाब जल। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा और आप पाएंगी एक दमदार निखार।

इसे भी पढ़ें:  Karwa Chauth Outfit Tips: करवा चौथ पर इन रंगों को पहनने से बढ़ेगी व्रत की शुभता, इनसे करें परहेज
Beauty Tips For Brides: शादी के दिन दमकने के लिए ये टिप्स हैं जरूरी..!
Beauty Tips For Brides: शादी के दिन दमकने के लिए ये टिप्स हैं जरूरी..!

3. उबटन का सहारा लें:
शादी के दिन प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए उबटन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। आप घर पर ही उबटन बना सकती हैं, जो बाजार के ब्रांडेड उबटन से कहीं ज्यादा असरदार होता है। उबटन बनाने के लिए बेसन, चुकंदर पाउडर, मसूर की दाल, चंदन पाउडर, हल्दी, आटा, गुलाब जल और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपनी त्वचा पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे हटा लें।

4. डाइट का ध्यान रखें:
सही डाइट का पालन करना न केवल आपकी सेहत के लिए, बल्कि आपकी खूबसूरती के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। क्रैश डाइट और जंक फूड से दूर रहें। चीनी की बजाय गुड़, आर्गेनिक शक्कर और मीठे फल खाएं। मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, जौ और हरी सब्जियां खाएं। मौसमी फलों में मौजूद फाइबर आपकी त्वचा को कोमल बनाए रखेगा और विटामिन्स व मिनरल्स से आपकी त्वचा में निखार आएगा। नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:  Drinking Water: अगर आप ज्यादा पानी पीते है,तो हो जाइये सावधान क्योकि आपको हो सकता है, बहुत बड़ा नुकसान.!

इन टिप्स (Beauty Tips for Brides) को अपनाकर आप अपनी शादी के दिन खुद को सुंदर और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगी।

लेखिका: शहनाज़ हुसैन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ और हर्बल क्वीन के रूप में जानी जाती हैं।

Aaj Ki Khabrenbeauty tips by shahnaz husaindaily lifestyle guidefashion tips Indiahealthy living Indiahome decor ideasLifestyle lifestyle tips Hindimodern lifestyle India

Join WhatsApp

Join Now