Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा..!

HP Cabinet Decisions: इन विभागों में भरे जाएंगे 184 पद, वन मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी, के अलावा जानें बड़े फैसले..!

HP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सचिवालय में होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि, सीपीएस की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट के फैसले और होम-स्टे पॉलिसी पर विचार किया जाएगा इसके आलावा विभिन्न विभागों में भारतियों को मंजूरी मिल सकती है।

कैबिनेट की बैठक में सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने से संबंधित विषय को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों पर बैठक में चर्चा संभव है। मंत्रिमंडल में होम स्टे के लिए नए नियमों पर भी मुहर लग सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात, रखी ये मांगे..!

हिमाचल सरकार 11 दिसंबर को 2 साल पूरा करने जा रही है। 2 साल पूरा करने पर सरकार जश्न मनाएगी या नहीं? इसका फैसला कैबिनेट में लिया जा सकता है। यदि मनाया जाए तो इसका स्वरूप क्या होना चाहिए और कहां मनाया जाए, इसे लेकर कैबिनेट में चर्चा की जा सकती है। कैबिनेट मीटिंग में इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर विधानसभा का शीत-कालीन सत्र तय है। इसकी तिथि भी आज कैबिनेट में तय हो सकती है। हिमाचल विधानसभा का शीत कालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में होना है।

Himachal Latest NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHP Cabinet MeetingHP Latest NewsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now