Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: धर्मपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी सिद्धार्थ को अंबाला से किया गिरफ्तार.!

Solan News: धर्मपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी सिद्धार्थ को अंबाला से किया गिरफ्तार.!

Solan News: धर्मपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एक आरोपी को अम्बाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 नवम्बर 2024 को एक महिला शिकायतकर्ता ने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके बेटे देवेश दत्ता ने जुलाई 2024 में Indian Maritime University की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

इसके बाद उन्हें 8 जुलाई 2024 को Seafarer Maritime Academy, जो Seafarer Educational Trust Lajpat Nagar, नई दिल्ली के अधीन है, से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू के बाद उनके बेटे को VELS Institute of Maritime, चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए सीट आवंटित की गई।

देवेश ने वहाँ पर एडमिशन लिया और उसी दौरान अकादमी के निदेशक सिद्धार्थ ने उनके बेटे के कोर्स/प्रशिक्षण के लिए 3,50,000 रुपये अग्रिम फीस के रूप में मांगे, जिसे महिला शिकायतकर्ता ने अदा कर दिया। इसके बाद, सिद्धार्थ के कहने पर उन्होंने कुल 6,52,500 रुपये और फीस तथा अन्य खर्चों के रूप में दिए।

हालांकि, दो महीने बाद कॉलेज प्रशासन ने उनके बेटे से फीस न मिलने का दावा किया। जब महिला ने सिद्धार्थ से इस बारे में संपर्क किया, तो उसने बताया कि उसने केवल 50,000 रुपये कॉलेज को दिए थे और बाकी बकाया था। इसके बाद सिद्धार्थ ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और महिला के बेटे के साथ करीब 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया।

इसके बाद थाना धर्मपुर में आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी सिद्धार्थ, पुत्र कुशल भारद्वाज, निवासी अंबाला, हरियाणा (उम्र 30 वर्ष) को अंबाला से गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय अदालत से 03 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उसके पूर्व रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अभियोग की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है ।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now