Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gadget Blast: युवक के हाथ में गैजेट ब्लास्ट से बड़ा हादसा, आईजीएमसी रैफर

Published on: 6 December 2024
Lok Sabha Election 2024, Gadget Blast

Gadget Blast: देश में स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस के फटने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसी घटनाओं के मुख्य कारणों में लिथियम-आयन बैटरी का ओवरहीट होना, नकली चार्जर का उपयोग, और डिवाइस की गुणवत्ता में कमी शामिल हैं।

ताज़ा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के
लगघाटी के बढेर इलाके का है। जहां एक युवक के हाथ में पावर बैंक ब्लास्ट(Gadget Blast) हो गया। इससे युवक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना वीरवार रात को सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक धीर बांकुरे पुत्र लाल दास गांव बढेर तहसील कुल्लू ने हाथ में पावर बैंक पकड़ा हुआ था। इस दौरान अचानक से पावर बैंक ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को परिजन और अन्य लोग अस्पताल लेकर आए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नागराज पवार ने कहा कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP Latest NewsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now