Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर विवादों में, ड्यूटी से 6 महीने से अनुपस्थित

Published on: 19 December 2024
Himachal: HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर विवादों में, ड्यूटी से 6 महीने से अनुपस्थित

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की पहली महिला बस चालक के रूप में सुर्खियां बटोरने वाली सीमा ठाकुर इन दिनों चर्चा में हैं। मूल रूप से सोलन जिले के अर्की की रहने वाली सीमा, जिन्होंने 2016 में शिमला लोकल यूनिट में एचआरटीसी चालक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, अब पिछले छह महीनों से ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं।

ड्यूटी पर अनुपस्थिति का कारण क्या?

एचआरटीसी प्रबंधन ने बताया कि सीमा ठाकुर को 2022 में वोल्वो बस संचालन के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद उन्हें इच्छानुसार वोल्वो बस चालक के रूप में नियुक्त किया गया। हालांकि, वोल्वो बस संचालन के दौरान उनके खिलाफ दो गंभीर दुर्घटनाओं और दो अन्य लापरवाही के मामले सामने आए, जो यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े थे। बावजूद इसके, विभाग ने महिला कर्मचारी होने के कारण नरम रुख अपनाते हुए उन्हें निलंबित नहीं किया।

सीमा ठाकुर का 8 जुलाई, 2024 को शिमला लोकल डिपो में ट्रांसफर किया गया, लेकिन उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। विभाग ने उन्हें एक महीने का अवकाश दिया, जो 1 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी सीमा ने न तो ड्यूटी ज्वाइन की और न ही विभाग की नोटिस का जवाब दिया।

Himachal: HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर विवादों में, ड्यूटी से 6 महीने से अनुपस्थित
Himachal: HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर विवादों में, ड्यूटी से 6 महीने से अनुपस्थित

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सीमा ठाकुर की अनुपस्थिति पर हिमाचल प्रदेश के वकील विनय शर्मा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा को बिना किसी ठोस कारण के ड्यूटी से दूर रखा गया है। उनके अनुसार, सीमा को वोल्वो बस चालक के रूप में काम करते हुए मामूली गलती के लिए सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जबकि कोई गंभीर जांच नहीं हुई।

Himachal: HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर विवादों में, ड्यूटी से 6 महीने से अनुपस्थित
Himachal: HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर विवादों में, ड्यूटी से 6 महीने से अनुपस्थित

एचआरटीसी प्रबंधन का पक्ष

एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक डॉ. मुरारी लाल ने कहा कि सीमा ठाकुर के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैली जानकारियां भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने नरम रुख अपनाते हुए अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। डॉ. मुरारी ने यह भी कहा कि इस तरह की अधूरी और असत्यापित खबरें निगम की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

कौन हैं सीमा ठाकुर?

सीमा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली महिला एचआरटीसी चालक हैं। वह सोलन के अर्की से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता भी एचआरटीसी में चालक थे। उन्होंने शिमला से स्नातक की पढ़ाई की और बाद में एचआरटीसी में शामिल हुईं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने वोल्वो बस चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और एक नई मिसाल कायम की।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP Assembly Winter SessionHP Latest NewsHP News in HindiHP News TodayShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather UpdateSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now