Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल में केवल इतनी महिलाओं को मिली महिला सम्मान निधि, सीएम सुक्खू ने दी जानकारी..!

Published on: 19 December 2024
Himachal News: हिमाचल में केवल इतनी महिलाओं को मिली महिला सम्मान निधि, सीएम सुक्खू ने दी जानकारी..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाई है। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से शुरू की गई सुक्खू सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 18 से 59 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

विधानसभा के शीत सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 01 जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक, इस योजना के अंतर्गत 8,08,045 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 44,924 पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने यह जानकारी विधायक सुखराम चौधरी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हों और जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी, अनुबंधित कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, या आयकरदाता न हो। इस योजना से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं और अन्य सरकारी लाभार्थियों को अलग रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पात्रता मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पात्रता को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सरकार ने सख्त दिशानिर्देश लागू किए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मंडी जिले में एक महिला से योजना के तहत प्राप्त धनराशि वापस ली गई क्योंकि वह पहले से ही विधवा पेंशन का लाभ उठा रही थीं। सरकार ने इस प्रकार की अपात्रता के मामलों पर सख्त नजर रखने का आश्वासन दिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now