Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह पर जालसाजी का आरोप, FIR दर्ज

Himachal: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह पर जालसाजी का आरोप, FIR दर्ज

Himachal News: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणामों में प्रदेश अध्यक्ष पद ( FIR Against Himachal Youth Congress Elected President) के लिए सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले छत्तर सिंह विवादों में घिर गए हैं। छत्तर सिंह (Chhatar Singh) पर आरोप है कि उन्होंने अपने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर अपनी जन्मतिथि में बदलाव किया है। इस मामले में पांवटा साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जन्मतिथि में हेरफेर का आरोप

पांवटा साहिब निवासी अखिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि छत्तर सिंह, जो शिमला जिले के रोहडू निवासी हैं, ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में आयु सीमा (18 से 35 वर्ष) के भीतर आने के लिए अपनी जन्मतिथि में बदलाव किया।

इसे भी पढ़ें:  तूल पकड़ रहा पेपर लीक मामला: युकां का उग्र प्रदर्शन, फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला

अखिल का आरोप है कि छत्तर सिंह ने अपनी जन्मतिथि को 20 अगस्त 1988 से बदलकर 20 अगस्त 1989 कर दिया। जबकि उनके पंचायत परिवार नकल प्रमाण पत्र और 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र में उनकी वास्तविक जन्मतिथि 20 अगस्त 1988 ही दर्ज है।

जाली दस्तावेज़ का मामला

अखिल ने आरोप लगाया कि छत्तर सिंह ने सीएमओ पोर्टल पर जाली दस्तावेज़ पेश किए थे। इस मामले को लेकर पांवटा साहिब पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: पीएम मोदी का गारंटियों को लेकर हिमाचल सरकार पर साधा निशाना,सीएम सुक्खू ने किया करारा पलटवार..!

पुलिस की प्रतिक्रिया

पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने छत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Latest News HP News in Hindi HP News Today Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now