Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश..!

Himachal News: न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया बने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Himachal News: न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया (Justice G.S. Sandhawalia) को सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (Himachal Pradesh High Court) का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कॉलेजियम ने 17 सितंबर को सिफारिश की थी कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर की 18 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति संधावालिया को इस पद पर नियुक्त किया जाए।

जानिए कौन है जी.एस. संधावालिया 

59 वर्षीय न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह ने वर्ष 1986 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और 1989 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उसी वर्ष वे पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल हाईकोर्ट ने वन विभाग पर लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना, करुणामूलक नियुक्ति में भेदभाव का मामला

न्यायमूर्ति संधावालिया का परिवार कानूनी पृष्ठभूमि से है। उनके पिता वर्ष 1978 से 1983 के बीच पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और इसके बाद 1983 से 1987 के बीच पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिमला में एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

बता दें कि इससे पहले 19 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहे राजीव शकधर रिटायर हो चुके हैं। उनकी रिटायरमेंट के बाद से न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान हिमाचल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh High Court Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Latest News HP News in Hindi HP News Today Supreme Court

Join WhatsApp

Join Now