Prajasatta Side Scroll Menu

Mandi: तृषा ठाकुर को मिलेगी 1 लाख 80 हजार रुपए की स्कॉलरशिप

Mandi: तृषा ठाकुर को मिलेगी 1 लाख 80 हजार रुपए की स्कॉलरशिप

Mandi News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला आरनकोठी, सुंदरनगर-1 की मेधावी छात्रा तृषा ठाकुर ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप 2024-25 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। तृषा ने इस प्रतियोगिता में जिला मंडी में 12वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी मेहनत और समर्पण को सिद्ध किया, बल्कि शिक्षा खंड सुंदरनगर-1 का नाम भी रोशन किया।

इस अद्वितीय सफलता के लिए तृषा को हाल ही में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पुराना बाजार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में डीपीओ मंडी द्वारा सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर तृषा को आठवीं कक्षा तक कुल 1 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जडोल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मौत

यह उल्लेखनीय उपलब्धि तृषा के परिवार और राजकीय प्राथमिक पाठशाला आरनकोठी के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। तृषा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और उसके माता-पिता को बधाई दी जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi himachal news latest Himachal Politics News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now