Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: शोभायात्रा के साथ हुआ नगरकोट मकर संक्रांति पर्व की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज

Published on: 16 January 2025
Kangra: शोभायात्रा के साथ हुआ नगरकोट मकर संक्रांति पर्व की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज

Kangra News: नगरकोट मकर संक्रांति पर्व की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत आज शोभा यात्रा से हुई। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा यहां सम्पन्न हुई।

मंदिर से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ और माता की ज्योति की स्थापना नगर परिषद मैदान में की गई। इसके बाद आर.एस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा के जिला स्तरीय मकर संक्रांति घृतमंडल मंडल पर्व के दौरान आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

बाली ने कहा कि हमारे पर्व और उत्सव समाज के हर प्रत्येक वर्ग को जोड़कर एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हर अवसर को हम लोग उत्सव और त्योहार के रूप में मनाता है और यही कारण है कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति सबसे जीवंत और भारतीय समाज सबसे समरस है।

उन्होंने कहा कि मां ब्रजेशवरी के प्रांगण में हो रहा यह उत्सव एक सकारात्मक उर्जा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हमेशा पुर्ण प्रयास रहता है कि हमारी संस्कृति को संजोए रखने वाले ऐसे उत्सवों में कोई कमी न रहे।

उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रदेश में हर वर्ष ऐसे मेले एक भव्य उत्सव का रूप लेते हैं। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पि है।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन राजधानी बनने से हमारी स्थानीय संस्कृति और कलाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एसडीएम कांगड़ा, मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

विभिन्न कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

15 जनवरी को कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सबको मंत्र मुग्ध किया। इसके अवाला अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुती से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
यह रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, मंदिर अधिकारी नीलम राणा, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी, तहसीलदार पूजा, मंदिर जेई विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत, सदन और माता के हजारों भक्त मौजूद रहे।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachartoday Kangra News

Join WhatsApp

Join Now